वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने दो दिन काशी प्रवास किया। पहले दिन वाराणसी स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वह सिद्धगिरि बाग स्थित ध्रुव सोनी के आवास पर पहुंचे। शाम को कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती देखी। इसके बाद डोमराज विश्वनाथ चौधरी से भेंट की। दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस दौरान हर्ष सिंह, तरुण कुमार शुक्ल, संजय दुबे, अर्जुन कुमार मौर्य, अशोक सिंह, नंदलाल, विनोद यादव, संतोष निगम, रिंकू देववंशी, तरुण कुमार शुक्ला आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.