हाथरस, जुलाई 26 -- मुरसान। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटा में राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला कार्यालय कोटा संगठन के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। जिसमें 9 अगस्त को श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दूल के तत्वाधान में होने वाली प्रस्तावित कार सेवा के लिये मन्थन किया गया बैठक की अध्यक्षता संगठन के बृज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने की। संचालन जिलाअध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी ने किया, मुकेश ने जय श्री राम के नारे जयघोष के साथ कहा अयोध्या हुई हमारी है अब मथुरा की बारी है अब वो समय आ गया है। बैठक में मुख्य रूप से काररेसिंह, वन्देवाल, शिवराम, राहुल महामंत्री मनोज कुमार, छोटेलाल फरेजी क्षेत्रीय मंत्री पप्पू मुखिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...