बजरंग दल की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 18 अगस्त को होगी रवाना
रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। बजरंग दल के तत्वावधान में 18 अगस्त को श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की यात्रा रवाना होगी। इसमें संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से लगभग 250 श्रद्धालु जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप के लिए प्रस्थान करेंगे। बजरंग दल के रंगनाथ महतो ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व की यह यात्रा वर्ष 2005 से लगातार आयोजित की जा रही है। 16 से 27 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए झारखंड से अब तक 322 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- श्री सरस सत्संग मंडल की 56वीं कांवर यात्रा 25 को यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की टीम रवाना यह भी पढ़ें- Delhi News: बाबा बुद्ध अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 16 अगस्त को रवाना होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.