हजारीबाग, अप्रैल 6 -- बरही, प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत बैठक बरही के श्रीदास पब्लिक स्कूल खोड़ाहार में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार, हनुमान जी और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बजरंग दल के सदस्यों ने ओंकार ध्वनि, एकात्म मंत्र और विजय महामंत्र का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो और प्रांत मिलन प्रमुख संजय चौबे शामिल थे। बैठक में बजरंग दल के कार्यों की समीक्षा की गई और सामाजिक गतिविधियों का अधिक से अधिक विस्तार करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहा कि बजरंग दल का मूल ध्येय सेवा कार्य को समाज में विस्तार देना और सनातन समा...