कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। बजरंग दल की अगुवाई में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। 31 जनवरी से 1 फरवरी तक विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त कार्यालय, दुर्गा भवन, श्री मुनि हिन्दू इंटर कॉलेज, गोविन्दनगर परिसर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 21 जिलों की 42 टीमें प्रतिभाग करेंगी। युवाओं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा संगठनात्मक भावना का विकास करना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे। विहिप प्रांत मंत्री, प्रांत सत्संग प्रमुख विवेक, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अमरनाथ, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी, विभाग संगठन मंत्री मनीष, गोपाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.