बोकारो, मार्च 30 -- जरीडीह बाजार। रामनवमी के अवसर पर बेरमो के चार नंबर शिफ्टिंग एरिया स्थित पुराना एक्सवेशन दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की रात नवरत्न अखाड़ा की मेजबानी में आयोजित भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, रामनवमी आयोजन समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार घोष, जिप सदस्य टीनू सिंह, श्रमिक प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, आफताब आलम खान, हेमंत तांती, मुखिया पुष्पा देवी व पंसस रूमा देवी सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। पूर्व दिवंगत अखाड़ा खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुकाबले के बाद बजरंग अखाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रामचंद्र अखाड़ा द्वितीय एवं संघर्ष अखाड़ा तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा ...