बोकारो, जनवरी 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित गागीहाट बाजार टांड में स्थित बजरंग ज्वेलर्स नामक सोने-चांदी की दुकान में मंगलवार की रात्रि करीब 2 बजे सात हथियार धारी अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेबरात लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामानों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताए जाते है। दुकान मालिक नीलेश सोनी को चोरी की जानकारी सुबह जब अखबार वाले ने दुकान के अंदर अखबार डालने के दौरान देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है, तो उसने नीलेश सोनी को दूरभाष से सूचित किया। घटना की सूचना पाकर अगल-बगल के सैकड़ों दुकानदार आनंद फानन में जमा हो गए और पेटरवार थाना प्रभारी को सूचित किया गया कि बजरंग ज्वेलर्स नामक दुकान का ताला टूटा हुआ है। घटना की जानकारी पाकर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप...