बजरंगी चौक के पास हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर
समस्तीपुर, मार्च 24 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच -122बी पर बजरंगी चौक के समीप मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भगिना गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रिश्ते में मामा भांजा बताया जा रहा है। जिसमे मामा की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा-2 पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 निवासी राजकुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक बाइक से भांजा के घर फतेहा गया था। और वही से भांजा नीतीश को बाइक से लेकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई और आलू लदे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर एक निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.