बेगुसराय, फरवरी 12 -- वीरपुर। ऐतिहासिक नौला गांव में आयोजित पांच दिवसीय बजरंगबली मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बजरंगबली के दर्शन को लेकर बेगूसराय समेत अन्य जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस मेले में कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मौके पर ब्रह्मदेव पासवान,प्रमोद पासवान, प्रीतम कुमार, पूर्व मुखिया शम्भू पासवान, सरपंच विश्वनाथ पंडित, गौरव कुमार पाठक, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार बिट्टू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...