रांची, मार्च 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के जरिया पुरनाडीह गांव स्थित बजरंगबली मंदिर और देवी मंडप पुनर्निर्माण की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर 13 मार्च को एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर पूजा समिति पुरनाडीह के तत्वावधान में होगा। समिति के ब्रजेश महतो और मनोज साहू ने बताया कि सुबह 9 बजे से मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू होगा। शाम 7 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...