बोकारो, मार्च 23 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के बरईखुर्द में रविवार को कलश यात्रा के साथ श्री श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर प्रतिष्ठा सह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पाँच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान 501 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने बरईखुर्द यज्ञ स्थल से चांदनी चौक होते रानीटांड़, चड़रिया टुंगरी नदी पहुंची। वहीं कलश शोभा यात्रा में आसपास के इलाके से सैकडों लोग शामिल हुए। पंडित नयन चक्रवर्ती के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर कुंवारी कन्या व महिलाएं रानीटांड़, मधुकरपुर चौक सहित कई गांव व टोला का भ्रमण करते पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भभावना हो, समाज का कल्याण हो जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान धीरेन्द्र नाथ महतो, दिलीप कुमार महतो, यज्ञ कमिटी...