बोकारो, अप्रैल 3 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के कालापत्थर पानी टंकी मोड़ स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा गुरूवार को कलश यात्राशुरू हुई। भारी संख्या में श्रद्धालु दामोदर नदी से कलश उठाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जय घोष से गुंजयमान रहा।गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भक्तों की टोली नवनिर्मित मंदिर प्रांगण तक पहुंची। यहां मंदिर परिसर में विधि-विधान से कलश स्थापना की के साथ महोत्सव को लेकर पूजा पाठ शुरू हुई। मौके पर अजीत सिंह, सपन सिंह, मुक्तेश्वर महतो, धनंजय गोप, सुमित गोप, गणेश गोप, कालीपद रजवार सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...