गुमला, अप्रैल 1 -- रायडीह। नवागढ़ डुमरटोली स्थित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा वार्षिक उत्सव तीन अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.