गिरडीह, मार्च 20 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के महेशरायडीह गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 1100 कलश के साथ निकली इस शोभायात्रा में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मन, विचार और पर्यावरण की शुद्धि का माध्यम है, जो समाज में आपसी सद्भाव को भी मजबूत करता है। वहीं पूर्व विधायक केदार हजारा ने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि महेश राय डीह में इस तरह का आयोजन क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देता है। उन्होंने पंचायतवासियों की एकजुटता की प्रशंसा ...