दुमका, फरवरी 27 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-घघरी गांव में गुरुवार को बजरंगबली मुर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे- बाजे के साथ एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा पंडित रवि पाठक के अगुवाई में घघरी गांव से चलकर रक्सा बड़ा बांध से जलभर कर घघरी गांव का टोला मोहल्ला का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर तक पहुंचा। इस कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाएं जय श्री राम के नारे लगा रही थी। रास्ते में शर्बत पानी की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यजमान के रूप में उमेश मंडल एवं उसकी पत्नी मुन्नी देवी (पंचायत समिति सदस्य) सहित घघरी गांव के लोग काफी सहयोग कर रहे थे। अगामी 27 फरवरी को अखंड संकीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया है। फोटो -26दुमका-208,209, कैप्सन-बजरंगबली प्रतिमा स्थापना ...