बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में सिटी स्टेशन मार्ग स्थित बालाजी मंदिर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। जिसका विधायक मीनाक्षी सिंह ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। यह रथ यात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर दाताराम चौक, ककराला, पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, बिंदा वाला चौक, फत्तो बावली गेट, कबाड़ी बाजार गांधी मार्ग, पदम सिंह गेट होते हुए मुहल्ला छोटी होली स्थित गंगा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुईं। यात्रा का कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान हे महावीर करो कल्याण, वीर हनुमाना अति बलिवाना, आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन, लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंगवली आदि भक्तीमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए दिखाई दिए। यात्रा के समापन पर भव्य आरती का आयोजन...