गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। संवाददाता जेठ महीने के दूसरे मंगलवार को जिले भर में लोगों ने विधि विधान से हनुमान जी का पूजन कर आशीर्वाद मांगा। जिले में जगह-जगह प्रसाद व शरबत वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों ने गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकारहनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा मंगलवार को अमेठी कस्बे में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करके हनुमान जी को लड्डू आदि का भोग लगाया। सगरा तिराहा पर लक्ष्मी सोनी ने हनुमान की पूजा कर शरबत वितरण कराया। पोस्ट ऑफिस तिराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने हनुमान की पूजा कर रसमलाई का वितरण शुरू किया। आरआरपीजी कॉलेज के सामने व हनुमानगढ़ी सहित कस्बे में दर्जनों स्थानों पर प्...