गढ़वा, अप्रैल 4 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। मझिगांवा गांव के आजादनगर टोला स्थित हरिहरपुर ओपी से महज सौ मीटर दूर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति की चांदी का मुकुट चोरी कर ली। मंदिर में चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। लोगों ने कहा कि ओपी के सामने जब चोरी हो सकती है तो क्षेत्र में सुरक्षा कैसे कायम होगी। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। शनिवार सुबह मंदिर की देखरेख करने वाले महंग रजवार जब प्रतिदिन की तरह गर्भगृह की सफाई करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गर्भगृह के गेट का ताला टुटा हुआ। वहीं मूर्ति का मुकुट गायब है। उसके बाद उन्होंने दूसरे पुजारी को मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। उसके बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.