मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुबारी स्थित अंबेडकर पूरा में सफाई व्यवस्था ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण नालियां बजबजा रही हैं। गंदगी और बदबू से आजिज आकर ग्रामीणों ने खुद ही नालियों की सफाई का जिम्मा संभाल लिया है। ग्रामीण बादामी, देवंती, सीमा, शारदा, हैवंती, बिंदु, किरण, सुमन, सुशीला, वंदना, सोनम सहित कई अन्य का आरोप है कि अंबेडकर पूरा की साफ-सफाई पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। दुबारी जैसी बड़ी ग्राम सभा में तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से काम नहीं करते। उनका कहना है कि कई सफाई कर्मी केवल कागजों पर हाजिरी लगाकर धरातल पर अनुपस्थित रहते हैं। स्थिति से परेशान होकर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर नालियों की सफाई की। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.