आदित्यपुर, मार्च 13 -- चांडिल, संवाददाता। खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा, कॉलेज मोड़ ने प्रशासन से चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के पहले चांडिल बस स्टैंड स्थित मुख्य सड़क पर बह रहे नाली का गंदा पानी से निजात दिलाने की मांग की है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। अखाड़ा के सक्रिय सदस्य लालमोहन दास उर्फ लालटू दास ने इस संबंध में गुरुवार को एसडीओ विकास कुमार राय को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चांडिल बस स्टेंड के पास नाली की सफाई कराने की मांग की। लालटू दास ने बताया कि चैती नवरात्रि, रामनवमी पर्व एवं रामनवमी जुलूस पर बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान में चांडिल बस स्टैंड के पास नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीर एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। उन्होंने बता...