कुशीनगर, अप्रैल 30 -- कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 18 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नालियों की सफाई न होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई दिनों से नालियां बजबजा रही हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड के लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समय पर सफाई न होने के कारण नालियां जाम हो गईं हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वार्ड में जलभराव की स्थिति के कारण राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बह रहे गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत प्रश...