लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के आकांक्षी प्रखंड किस्को अंतर्गत नवाडीह पंचायत के नारी गांव में मुख्य नाली निर्माण नहीं होने से हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं। गांव में जलजमाव और कचरे की समस्या इस कदर बढ़ चुकी है कि अब गंदा पानी लोगों के घरों और आंगन तक पहुंचने लगा है। बजबजाती नालियों और फैली गंदगी ने गांव की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा दिया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं में सुमन देवी, रुक्मणी देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, राधा देवी, गायत्री देवी, प्रतिमा देवी, बबीता देवी एवं समपईत देवी ने बताया कि नारी धुर्वा मोड़ चौक से हरिजन मोहल्ला होते हुए नारी महतो टोला तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में नाली के अभाव में जल और कचरे का जमाव बना रहता है। इसके कारण छोटी नालियां भी जाम हो चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.