संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड पौली क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के दोनों तरफ ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार स्थित है। यहां पर दूर दराज से दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन बाजार करने के लिए आते-जाते रहते हैं। गांव में जाने वाले लिंक मार्गों एवं मुख्य मार्ग के किनारे गंदगी का अंबार बाजार की पहचान बनी है। यहां पर गांव में आने-जाने वाले सभी मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे बह गंदा पानी और गंदगी का अंबार होने के कारण लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। जल जीवन मिशन द्वारा जगह-जगह रास्ते को तोड़ दिया गया है जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश लोगों के घरों का पानी सड़क के किनारे ...