नई दिल्ली, जुलाई 17 -- भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने अपनी नई Virat Series के साथ आने वाले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 स्मार्टफोन्स के बड़े फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये दोनों स्मार्टफोन उन भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो अफॉर्डेबल प्राइस कीमत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। दोनों डिवाइस 24 जुलाई को लॉन्च होंगे और Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होंगे। नया Virat V1 5G इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आएगा, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा मजबूत स...