नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए दिल्ली सरकार ने इस बार बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। दिल्ली सरकार ने इस बार भी बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए आवंटित की है। कुल बजट में से 19,148 रुपए करोड़ का शिक्षा बजट आवंटित किया है। दिल्ली सरकार ने पहली बार 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल देने और 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की है। यही नहीं तकनीकी शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को विस्तार देने के लिए बजट का आवंटन अलग से किया गया है। सरकार ने 10 केंद्रीय विद्यालय और एक सैनिक स्कूल खोलने की योजना की भी बात कही। बजट भाषण में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली में प्राइवेट प्ले स्कूल पॉलिसी लायी जाएगी ताकि इन्हें रेगुलराइज किया जा सके, नियमों के साथ चलाया जा ...