रांची, जनवरी 31 -- रांची। केंद्रीय बजट से पूर्व रेल संगठनों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने और आठवें वेतन आयोग के जल्द गठन की पुरजोर मांग की है। रेलकर्मियों को उम्मीद है कि सरकार 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान और पेंशन में सुधार करेगी। बजट के प्रावधान में आठवें वेतन आयोग का गठन और कोरोना काल के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान रेलकर्मियों की सबसे बड़ी और जायज मांग है। -नित्यालाल कुमार, महामंत्री, रेलवे मेंस कांग्रेस रांची महंगाई के अनुपात में भत्तों में सुधार हो और सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए। बजट से ऐसी उम्मीद है। - सूचित राम, जोनल सहायक सचिव, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एसोशियशन, रांची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...