नई दिल्ली, मार्च 24 -- अगर आप क्राइम थ्रिलर और सच्ची घटनाओं पर आधारित सिनेमा के शौकीन हैं, तो आपने साउथ की कई बेहतरीन फिल्में देखी होंगी। लेकिन एक फिल्म ऐसी है जिसने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस को हिला दिया, बल्कि ऑस्कर तक पहुंचने में सफल हुई थी। हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई धनुष की तमिल फिल्म 'विसारणई' (Visaranai) की, जिसे आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार फिल्मों में गिना जाता है।क्या है 'विसारणई' की कहानी? 'विसारणई' की कहानी एम. चंद्रकुमार की बुक 'लॉक अप' पर आधारित है। फिल्म की कहानी चार प्रवासी मजदूरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पुलिस एक ऐसे जुर्म के लिए गिरफ्तार कर लेती है, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं था। फिल्म के पहले पार्ट में इन बेगुनाह लोगों पर होने वाले पुलिस टॉर्चर को दिखाया जाता है। वहीं दूसरे पार्ट में पुलिस और राजनेत...