लखनऊ, अगस्त 4 -- लोक कल्याण संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए योगी सरकार ने भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की है। अनुपूरक में सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने 1000 करोड़ रुपये के कोष का वादा किया था। यह भी पढ़ें- चुनावी साल में विकास की राह पर योगी सरकार का बजटकिसानों की सहायता भामाशाह भाव स्थिरता कोष से किसानों को आलू, टमाटर व प्याज जैसी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करने का वादा किया गया था। किसानों के लिए सरकार ने अनुपूरक में खजाना खोला है। मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना, फलदार पौधों के रोपण, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर योजना, नंदबाबा मिशन, मैकेनिकल गन्ना कटाई यंत्र की खरीद, उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्सा...