किशनगंज, फरवरी 1 -- पोठिया। निज संवाददाता बिहार सरकार की बजट से लोगों काफी उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक बजट सत्र दो फरवरी सोमवार से शुरू है। इस सत्र में वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव 2026/27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। लोगों को उम्मीद है की विधान सभा चुनाव के दौरान किए गए वादों पर बजट में सरकार का विशेष ध्यान रहेगा। भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने बताया बजट काफी अच्छी रहेगा, किसानो,छात्र-छात्राओं,बेरोजगारों के हित में बजट होगा। छात्र मो. मुख्तार, मो. सलीम,रूपेश सिंह,आदि ने कहा बजट पर हम छात्र-छात्राओं को उम्मीद है,शिक्षा,बेरोजगारों के लिए नौकरी,नए उद्योग धंधे खुलेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर सरकार का फोकस रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...