कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि युवा आबादी वाले भारत में 65 फीसदी युवा 35 साल से कम आयु वाले हैं। अबकी बार के बजट में शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप शुरू करने सहित कई एसी चीजों का प्रावधान इसमें किया गया है। इससे युवाओं का भविष्य सुधरेगा तो विकास को गति मिलेगी। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश के आह्वान पर 'केंद्रीय बजट युवा संवाद' का आयोजन एसएन सेन डिग्री कॉलेज में हुआ। युवा संवाद की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुमन और मुख्य अतिथि पंकज सिह ने वंदे मातरम एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की। पंकज सिंह ने कहा कि दस हजार करोड़ का एमएमएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) फंड भी युवाओं के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.