कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज,संवाददाता। एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले इत्र नगरी के बाजारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बजट से हर सेक्टर को बेहतरी की उम्मींदे हैं, एक ओर व्यापारी जीएसटी के स्लैब में अधिक सुधार की उम्मींद लगाए हैं तो छात्र शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में बेहतरी की उम्मींद में हैं। जबकि सर्राफा कारोबारी टूट रहे बाजार के चलते महंगाई कम होने की उम्मींदे संजोए हुए हैं। हर किसी को बजट में कुछ खास दिए जाने का इंतजार है। ऐसे ही कुछ लोगो से आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने उनकी उम्मींदो को जाना जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी पेश है। संकरी गलियों से लेकर मुख्य बाजारों और दफ्तरों तक हर जगह बजट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। महंगाई से राहत मिलेगी या नहीं, छोटे व्यापारियों को टैक्स में सहूलियत मिलेगी या नहीं और परंपरागत उ...