नई दिल्ली, जनवरी 28 -- December IIP data: आगामी एक फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। इससे ठीक पहले इकोनॉमी के मोर्चे पर एक अच्छी खबर मिली है। माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर भारत के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर दिसंबर 2025 में दो साल से अधिक के उच्च स्तर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला उत्पादन दिसंबर 2024 में 3.7 प्रतिशत बढ़ा था।औद्योगिक उत्पादन वृद्धि अनुमान में फिर संशोधन वहीं, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने नवंबर 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के अनुमान को पिछले महीने जारी किए गए 6.7 प्रतिशत के अस्थायी अनुमान से संशोधित करके 7.2 प्रतिशत कर दिया है। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के उत्...