बांका, फरवरी 3 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया जाना है, ऐसे में बांका जिले के लिए यह बजट बेहद अहम माना जा रहा है। लंबे समय से बेरोज़गारी और पलायन की समस्या से जूझ रहे जिले को इस बजट से औद्योगिक विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। यदि बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त आवंटन किया जाता है, तो बांका के कई इलाकों में ठहरे हुए सपनों को नई रफ्तार मिल सकती है। बांका जिले, खासकर कटोरिया और चांदन प्रखंड में उद्योग स्थापना को लेकर सरकारी स्तर पर ज़मीन चिह्नित की जा चुकी है। कटोरिया प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत कोल्हड़िया मौजा में 121 एकड़ भूमि औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा मनियां पंचायत के धानवरण गांव में 54 एकड़ तथा चांदन प्रखंड के खरना गांव में 58 ए...