कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा। झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा पेश किए गए एक लाख 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट का झामुमो नेता वीरेंद्र यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला है। कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ी हुई राशि से गांव से शहर तक विकास की गति तेज होगी। वीरेंद्र यादव ने कहा कि मैया सम्मान योजना, महिला बाल कल्याण और सामाजिक सुरक्षा मद में बड़ी राशि आवंटित कर सरकार ने गरीब, महिलाओं और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने कर्मचारियों का वेतन समय पर देकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। यह बजट आत्मनिर्भर और सशक्त झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.