पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया। केंद्रीय बजट 2026-27 को खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऑफिशियल, राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच एवं पूर्णिया रग्बी संघ के सचिव शुभम आनंद ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट खेल क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाला है और आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में खेल से जुड़ी सुविधाओं और संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। खेलकूद के उपकरण सस्ते होने से न केवल पेशेवर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा भी आसानी से गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री तक पहुंच बना सकेंगे। इससे खेलों में भागीदारी बढ़ेगी और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.