नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार बजट में दिल्ली को 1348 करोड़ मिले उसके लिए धन्यवाद। केंद्र सरकार ने इस बार विकास कार्यों पर खर्च और बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार। ये बहुत संतुलित विकास वाला बजट था। ये बजट गरीबों को भरोसा देने वाला बजट है। युवाओं को रोजगार देने वाला है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस साल के केंद्रीय बजट में घोषित 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप में प्रस्तावित नरेला एजुकेशन हब को शामिल करवाने की कोशिश करेगी। सीएम ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट दिल्ली के लिए संतुलित, शानदार और नई दिशा देने वाला है। इस बजट ने देश...