हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के सोमवार को घोषित बजट में कुमाऊं क्षेत्र की सड़क और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बजट में जहां रामनगर और बागेश्वर में नए हेलीपोर्ट निर्माण की घोषणा की गई है, वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए 1050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे कुमाऊं में प्रस्तावित 82 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को प्राथमिकता दी है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के माध्यम से सहस्त्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में हेलीपोर्ट का संचालन और विकास किया जा चुका है। नए बजट में राम...