औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश सरकार के बजट ने इस बार औरैया को स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास दोनों मोर्चों पर बड़ी उम्मीद दी है। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के सुदृढ़ीकरण के लिए 10.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति और जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना की घोषणा को जिले के लिए अहम कदम माना जा रहा है। इससे एक ओर गंभीर मरीजों को बाहर रेफर होने से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं गांवों में योजनाओं के क्रियान्वयन को भी गति मिलेगी। बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए जारी 10.50 करोड़ रुपये में करीब 10 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों पर खर्च होंगे, जबकि 50 लाख रुपये से आवश्यक मशीनें खरीदी जाएंगी। अभी कॉलेज में न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभाग नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए कानपुर या इटावा का रुख करना पड़ता है। कई बार दूरी और देरी मरी...