नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट से ट्रांसपोर्टर्स और लॉजिस्टिक सेक्टर के कारोबारियों को भी बड़ी उम्मीदे हैं। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि जिस तरह से लॉजिस्टिक व व्यावसायिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं की जरूरतें बढ़ी हैं, उसी तरह से इस सेक्टर को और विस्तार देने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है। इस क्षेत्र के कारोबारियों ने ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिक सेक्टर को विशेष वर्ग का दर्जा दिए जाने और बजट में विशेष प्रोत्साहन देने की उम्मीद जताई है। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर के समक्ष कई बड़ी चुनौतियां है। इसकी वजह से यह कारोबार लगातार घाटे की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए केंद्रीय वित्तमंत्री को सुझाव भेजकर बजट में प्रावधान किए जाने का आग्रह किया गया है। कपूर ने...