बुलंदशहर, जनवरी 28 -- खुर्जा। पॉटरी उद्यमियों को केंद्र सरकार के बजट से रॉ मैटेरियल पर जीएसटी कम होने की उम्मीद है। रॉ मैटेरियल पर जीएसटी कम होने से उद्यमियों को लाभ मिलेगा। साथ ही ऑर्डरों की संख्या भी बढ़ेगी। खुर्जा में करीब 400 से अधिक पॉटरी इकाईयां हैं। जिनमें से करीब 225 पॉटरी इकाई खुर्जा पॉटरी मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हैं। पॉटरी उत्पादों को बनाने के लिए रंग और ग्लेज की जरुरत होती है। पॉटरी उत्पादों को बनाने में ग्लेज के लिए प्रयोग में आने वाले केमिकलों और रंगों पर हाल फिलहाल में 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। जिससे पॉटरी उत्पादों की कीमत बढ़ जाती है। पिछले जएसटी स्लैब में पॉटरी उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। जिससे उद्यमियों को लाभ मिला था। साथ ही ऑडरों में बढ़ोतरी हुई थी। अब उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.