रुद्रपुर, मार्च 15 -- खटीमा, संवाददाता। गैरसैंण में विधानसभा के बजट सत्र से लौटने पर खटीमा विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। मुख्य चौक पर क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। विधायक कापड़ी ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उन्होंने खटीमा क्षेत्र सहित प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया। उन्होंने किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े विषयों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा। साथ ही 125 एकड़ भूमि पर कब्जे के मुद्दे और बग्घा-54, मेलघाट, बनमहोलिया, खिलड़िया, नगलातराई, झाऊपरसा, पचौरिया, पंथागोठ और रघुलिया बनगवां ग्रामसभाओं को भूमिधरी अधिकार दिलाने की मांग भी उठाई। उन्होंने स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.