शामली, फरवरी 13 -- विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों को सदन में उठाते हुए कंडेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए अलग से बजट जारी करने की मांग की। विधायक ने कहा कि खराब सड़कों के कारण उद्योगों से जुड़े व्यापारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा विधायक ने जनपद में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का स्तर सुधारने के लिए गांव-गांव में मिनी स्टेडियम बनवाने पर भी जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.