लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चेतावनी दी है कि बजट व्यय करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के वेतन से इसकी भरपाई की जाएगी। उन्होंने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के संयुक्त निदेशकों, उपनिदेशकों और जिला कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को अवशेष बजट का तुरंत सदुपयोग के निर्देश दिए। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2025-26 में विभाग के लिए बजट प्राविधान 8620.65 करोड़ रुपये के सापेक्ष 7431.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। आज 30 मार्च तक कुल 6432.67 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है, जो कुल प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.