संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के अधिवक्ता एवं विशेषज्ञ श्रवण अग्रहरि ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम के रूप में उभरकर सामने आया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का सशक्त रोडमैप है। जनभावनाओं और विकास का समन्वय बजट में देखने को मिला। प्रदेश सरकार ने इस बजट के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता जनकल्याण, रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती है। बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग - युवा, किसान, महिला, उद्यमी एवं आम नागरिक के हितों का समावेश किया गया है। विकास की गति अब और तेज होगी। प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस वे, शहरी विकास, उद्योग एवं निवेश को लेकर जो निरंतर प्रयास ह...