लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाले व्यय के प्रति हीलाहवाली को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विभाग के मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के निकट होने के बावजूद यदि किसी भी जिले में आवंटित बजट लैप्स होता है, तो इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही माना जाएगा। कृषि मंत्री सोमवार को कृषि योजनाओं की विस्तृत वित्तीय और भौतिक समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक कर रहे थे।उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि यदि बजट लैप्स हुआ तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से उस धनराशि की भरपाई की जाएगी। अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अवशेष बिलों के प्रेषण और भुगतान की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण कर शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। बैठक मे...