नई दिल्ली, मई 19 -- भारत में सब-4 मीटर यानी सब-कॉम्पैक्ट SUV का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यह सेगमेंट कार कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले सेगमेंट में से एक है। आज के समय में ग्राहकों के पास चुनने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि मार्केट में कुछ नई गाड़ियां इस रेस में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, इस सेगमेंट पर राज करने वाली पुरानी और पॉपुलर गाड़ियां अगले 3-4 सालों में बिल्कुल नए रंग-रूप में दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 धांसू एसयूवी के बारे में जो पूरी तरह बदलने जा रही हैं।न्यू-जेनरेशन किआ सोनेट किआ अपनी पॉपुलर SUV सोनेट का नया मॉडल लाने की तैयारी में जुट गई है। इस नई कार की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे साल 2027 के आखिरी महीनों में ...