पाकुड़, फरवरी 25 -- राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए नए बजट में स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र को प्राथमिकता दिए जाने की घोषणा के बाद जिले में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बजट में अस्पतालों में मैमोग्राफी मशीन लगाने, जनजातीय क्षेत्रों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, फॉसिल पार्क और बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित करने की घोषणा की गई है। इन योजनाओं को लेकर आम लोगों में खुशी का माहौल है, खासकर महिलाओं और युवाओं ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मैमोग्राफी मशीन लगाने की घोषणा को महिलाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर जांच संभव हो सकेगी और मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं इको-टूरिज्म, फॉसिल पार्क और बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास से ...