नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजस्थान सरकार ने बुधवार, 11 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया, जिसमें कुछ फैसले सीधे आम जनता की जेब और संपत्ति से जुड़े हैं। इस बार के बजट में अचल संपत्ति और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं, जो कुछ मामलों में महंगाई और कुछ मामलों में राहत लेकर आए हैं।स्टाम्प ड्यूटी में बदलाव सबसे बड़ा बदलाव स्टाम्प ड्यूटी और सरचार्ज में आया है। सरकार ने स्टाम्प पेपर पर लगने वाले सरचार्ज को 3 फीसदी बढ़ा दिया है, जिसका असर सीधे तौर पर स्टाम्प पेपर खरीदने पर नजर आएगा। इस फैसले के बाद, अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को अब पहले से अधिक खर्च करना होगा। सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी ही नहीं, बल्कि सरकार ने डीएलसी (डिफरेंट लैंड कैटेगरी) दरों में भी बदलाव किया है। अब राज्य में विभिन्न प्रकार की जमीनों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.