प्रयागराज, फरवरी 5 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में कौटिल्य अर्थशास्त्र परिषद एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में 'केंद्रीय बजट 2026-27' पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. मनमोहन कृष्ण ने कहा कि वर्तमान बजट में रक्षा, अधोसंरचना और पब्लिक गुड्स को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को सहयोग प्रदान किया गया है। उन्होंने नीति मायोपिया, माइक्रो-मैक्रो पैराडॉक्स तथा राज्यों के बीच बढ़ती असमानताओं पर चिंता जताई और पर्यावरणीय व्यय को अपर्याप्त बताया। इस अवसर पर शासी निकाय के अध्यक्षता पंकज जायसवाल, प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक, डॉ. दामिनी श्रीवास्तव, डॉ. सोनम गुप्ता, डॉ. अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...