एटा, फरवरी 2 -- रविवार को आए आम बजट में छात्राओं के लिए बडी राहत मिली है। हर जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास की बात कहीं गई है। महिला छात्रावास बनने से बड़ी राहत मिलेगी। काफी छात्राएं इससे परेशान रहती थी। बजट में महिलाओं के लिए भी स्थान मिला है। सरकार से जो अपेक्षाएं भी वह पूरी होती दिख रही है। आम बजट महिलाओं के लिए अच्छा है। इस बजट में सबसे अच्छी बात यह लगी कि स्वास्थ्य संबंधी चीजों का ख्याल रखा गया है। गंभीर बीमारी से जुड़ी हुई दवाओं को सस्ता करने की बात कही है। यह काफी लाभदायक है, जो लोग परेशान रहते हैं उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार को महंगाई पर ध्यान देना चाहिए था। इससे कुछ राहत मिलती। पूनम दीक्षित रविवार को संसद में पेश किए गए आम बजट में काफी लाभकारी रहा है। इस बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। महिलाओं के हित की भी बात कहीं गई है। ...